मदद केंद्र
हम कैसे मदद करें?
ज़्यादातर सवालों के जवाब यहीं हैं। फिर भी कुछ अटके, तो हमें ईमेल करें।

रिमाइंडर नहीं आ रहे?
कुछ फ़ोन बैटरी बचाने के लिए रिमाइंडर रोक देते हैं। एक बार ये जाँच लें, ताकि रिमाइंडर हमेशा समय पर आएँ।
पहले ऐप में जाँचें
- विशबेल खोलें और मैं › रिमाइंडर जाँच केंद्र पर जाएँ।
- जिस जाँच पर “ध्यान दें” लिखा हो, उस पर “ठीक करें” दबाएँ: नोटिफ़िकेशन, समय पर अलार्म और बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन।
- “टेस्ट रिमाइंडर भेजें” दबाएँ। ये 10 सेकंड में आएगा, आप स्क्रीन लॉक कर सकते हैं।
फिर अपने फ़ोन की कंपनी के हिसाब से
Vivo / iQOO
कैसे करें
- Settings › Battery › Background power consumption › WishBell › Allow.
- साथ ही: i Manager › App manager › Autostart › WishBell चालू।
Xiaomi / Redmi / POCO
कैसे करें
- Settings › Apps › Manage apps › WishBell › Autostart चालू।
- फिर Battery saver › No restrictions।
Oppo / Realme / OnePlus
कैसे करें
- Settings › Battery › App battery management › WishBell।
- Allow background activity और Allow auto launch चालू।
Samsung
कैसे करें
- Settings › Apps › WishBell › Battery › Unrestricted।
- साथ ही Sleeping apps से हटा दें।
बाक़ी Android फ़ोन
कैसे करें
- Settings › Apps › WishBell › Battery › Unrestricted (या Don't optimise)।
iPhone
कैसे करें
- WishBell के लिए Background App Refresh चालू रखें (Settings › General › Background App Refresh), ताकि रिमाइंडर अपडेट रहें।
Android वर्ज़न के हिसाब से मेन्यू के नाम थोड़े अलग हो सकते हैं। कोई विकल्प न मिले, तो Settings में “Autostart” या “Battery” खोजें।
आम सवाल
नए फ़ोन में डेटा कैसे ले जाएँ?
पुराने फ़ोन पर ऐप की सेटिंग्स में क्लाउड बैकअप चालू करें और साइन इन करें। नए फ़ोन पर उसी खाते से साइन इन करें। बैकअप के बिना डेटा सिर्फ़ पुराने फ़ोन में रहता है, इसलिए फ़ोन बदलने से पहले बैकअप या एक्सपोर्ट ज़रूर कर लें।
त्योहार की तारीख़ ग़लत दिख रही है।
सेटिंग्स में अपना पंचांग (पूर्णिमांत या अमांत) जाँचें। फिर भी तारीख़ ग़लत लगे, तो त्योहार का नाम और अपना शहर लिखकर हमें ईमेल करें।
भाषा कैसे बदलें?
सेटिंग्स › भाषा में जाकर 21 में से कोई भी भाषा चुनें, या “फ़ोन की भाषा” चुनें।
क्या विशबेल ख़ुद शुभकामना भेजता है?
नहीं। विशबेल शुभकामना और कार्ड तैयार करता है और याद दिलाता है। भेजते आप ही हैं।
मेरा डेटा कहाँ रहता है?
इवेंट, लोग और नोट्स आपके फ़ोन में रहते हैं। क्लाउड बैकअप और AI फ़ीचर वैकल्पिक हैं और आपकी अनुमति के बाद ही चालू होते हैं। पूरी जानकारी गोपनीयता नीति में है।
खाता कैसे डिलीट करें?
ऐप में: मैं › सेटिंग्स › प्राइवेसी और सुरक्षा › मेरा अकाउंट मिटाएँ। ऐप न खुल रहा हो, तो वेब फ़ॉर्म इस्तेमाल करें।
अब भी मदद चाहिए?
हमें लिखें। फ़ोन का मॉडल और Android/iOS वर्ज़न बताएँगे, तो मदद जल्दी हो पाएगी। कृपया ईमेल में किसी के फ़ोन नंबर या निजी नोट्स न भेजें।
ऐप से जुड़ी मदद
support@wishbell.appगोपनीयता और डेटा
privacy@wishbell.appशिकायत अधिकारी (भारत)
grievance@wishbell.app